मछलीशहर: बराई मोड़ के पास गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में किया गया गिरफ्तार
थाना सुजानगंज पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को बुधवार को गिरफ्तार किया है। बुधवार की दोपहर सवा 2 बजे जानकारी देते हुए सुजानगंज पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में गुल्लू पुत्र सुरेन्द्र नट निवासी ग्राम चौरी व बबलू पुत्र टुडी निवासी मझगवां कला, थाना जलालपुर शामिल हैं।