मछलीशहर: सुजानगंज थाना क्षेत्र में बिजली विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान, 8 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
जौनपुर जिले के सुजानगंज क्षेत्र के दीपकपुर, दाउदपुर, फरीदाबाद, शेषपुर गिडुहुली आदि गांवों में विद्युत विभाग के अवर अभियंता अवधेश कुमार के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कई उपभोक्ताओं को प्रथम गलती पर समझा कर छोड़ दिया गया पर वहीं चेतावनी देने के पश्चात न सुधरने वाले 8 विद्युत उपभोक्ताओं पर सख्त कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया गया