शिक्षा समेकित शिक्षा के अंतर्गत जौनपुर जिले के सिकरारा बीआरसी परिसर में स्थित प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में मंगलवार को मेडिकल एसेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में आये 56 बच्चों में से 46 दिव्यांग बच्चों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के जांच के पश्चात मेडिकल प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।