मछलीशहर: सुजानगंज क्षेत्र के श्री गौरीशंकर धाम पर श्रावण माह के पहले सोमवार को उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
जौनपुर जिले के सुजानगंज क्षेत्र के श्री गौरीशंकर धाम पर श्रावण मास के प्रथम सोमवार की सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। प्रातःकाल मंदिर का पट खुलते ही श्रद्धालु भगवान गौरीशंकर को जल, दूध, धतूरा, पुष्प, अक्षत आदि चढ़ाने में लगे रहे। भारी भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं को अलग-अलग कतारों में खड़ा कर दर्शन कराया गया