शिवपुरी नगर: अम्बेडकर जयंती पर जिला स्तरीय समारोह में हितग्राहियों को मिला लाभ
डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर शिवपुरी के मानस भवन में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने वर्चुअल माध्यम से शामिल होकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने अपना पूरा जीवन समानता, भाईचारे और मानवता के लिए समर्पित किया। उनके विचार आज भी समाज की आर्थिक और सामाजिक समस्याओं को दूर करने में