विष्णुगढ़: प्रखंड मुख्यालय में आयोजित झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के इम्पावरमेंट कैंप में दी गई कानूनी जानकारी
झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा रविवार को विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय में इम्पावरमेंट कैंप का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता बीडीओ अखिलेश कुमार तथा संचालन पंसस महताब हुसैन ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायिक दंडाधिकारी सुमंत दीक्षित रहे। उन्होंने कहा कि कोर्ट-कचहरी से नहीं डरें। कानून की नजर में कोई कमजोर और कोई शक्तिशाली भी नहीं है।