बहराइच: महिला आयोग की सदस्य ने लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन में जनसुनवाई की, पत्रकारों के साथ की वार्ता
बुधवार को बहराइच पहुंची उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने महिला उत्पीड़न के संबंध में लोक निर्माण विभाग बहराइच के निरीक्षण भवन में आयोजित महिला जनसुनवाई दिवस पर महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि संविधानों पर महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई प्राथमिकता पर की जाए।