बहराइच: कदियापुर के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के बौड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत कदियापुर के पास ट्रक ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।