बहराइच: लोधनपुरवा के पास ट्रैक्टर ट्राली की ठोकर से बाइक सवार बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के बौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत लोधनपुरवा के पास बाइक सवार बुजुर्ग महिला को ट्रैक्टर ट्राली ने ठोकर मार दी। जिससे बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जाच में जुट गई है।