बहराइच: तिकोनी बाग के पास कृषि विभाग के कनिष्ठ सहायक ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या
जिले कृषि विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात कर्मचारी ने किराए के मकान में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बागपत जिले के राम नगर के नीरज गिरी जिले में कृषि विभाग कार्यालय में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात थे। वह किराए का मकान में रहते थे। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जाच में जुटी है।