बहराइच: मटेरिया जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला एक युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मटेरिया जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि युवक 11 तारीख को घर से निकला था। उसके बाद वापस नहीं आया। जिसका शव मटेरिया जंगल में बरामद हुआ है। जाच जारी