ब्यावर: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत स्वास्थ्य जागरूकता अभियान
Beawar, Ajmer | Sep 29, 2026 ब्यावर.बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिला अधिकारिता व चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिलेभर में बालिका स्वास्थ्य एवं पोषण अभियान चलाया गया।अभियान के तहत बालिकाओं व महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर पोषण, संतुलित आहार व मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें आयरन गोलियों के सेवन व व्यक्तिगत स्वच्छता पर परामर्श दिया गया।