बांसवाड़ा: बांसवाड़ा में जिला प्रमुख की कुर्सी पर 1 सीट का पेच फंसा, कांग्रेस 21 पर अटकी, BAP ने चौंकाया
पंचायतीराज चुनाव 2026 के नतीजों ने जिले की राजनीति में नया रोमांच पैदा कर दिया है। 43 वार्डों वाली जिला परिषद में कांग्रेस 21 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है, लेकिन बहुमत के जादुई आंकड़े 22 से महज एक सीट दूर रह गई। वहीं पहली बार चुनाव मैदान में उतरी भारत आदिवासी पार्टी ने 17 सीटें जीतकर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि भाजपा सिर्फ 5 सीटों पर सिमट गई। अब सबकी