महनार: प्रखंड कार्यालय के बुनियाद केंद्र में 12 लाभुकों को बैटरीचालित ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया
महनार प्रखंड कार्यालय स्थित बुनियाद केंद्र में शुक्रवार को मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना संबल अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में बैटरीचालित ट्राईसाइकिल हेतु जिला स्क्रीनिंग समिति द्वारा स्वीकृत लाभुकों में से 12 लाभुक को बैटरीचालित ट्राइसाइकिल प्रदान किया गया। बैटरीचालित ट्राइसाइकिल मिलने पर लाभुकों में खुशी देखी गई।