महनार: भूमि विवाद निपटारे को लेकर SDO नीरज कुमार ने अनुमंडल कार्यालय में बैठक की, कई दिशा-निर्देश दिए
अनुमंडल कार्यालय महनार में भूमि विवाद की समीक्षा को लेकर गुरुवार को अनुमंडल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।इस बैठक में महनार अनुमंडल क्षेत्र के तीनों प्रखंडों के सीओ एवं अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानों के थाना अध्यक्ष उपस्थित रहे।बैठक में भूमि विवाद से संबंधित सभी मामलों का ससमय निष्पादन करने का निर्देश सभी सीओ एवं थाना अध्यक्ष को दिया गया।