महनार: पुलवामा शहीदों की याद में महनार में कैंडल मार्च निकाला गया, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया आयोजन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महनार नगर इकाई के कार्यकर्ताओं के द्वारा पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को सीआरपीएफ जवानों के ऊपर हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों के सम्मान में शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे कैंडल मार्च निकालकर महनार के मदन चौक पर दो मिनट मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित किया।साथ ही शहीदों को नमन करते उनके सम्मान में जयकारे लगाए।