महनार: जंदाहा-पटोरी मुख्य सड़क पर हरगोविंदपुर में बोलेरो की टक्कर से 2 वर्षीय बच्चे की हुई मौत
जंदाहा पटोरी मुख्य सड़क के महनार थाना के अब्दुल्ला चौक ओपी क्षेत्र अंतर्गत हरगोबिंदपुर गांव में एक अज्ञात बोलेरो गाड़ी की ठोकर से एक दो वर्षिय मासूम बच्चे की मौत हो गई।मृतक हाजीपुर के जडूआ खलौत गांव निवासी संजय राय का पुत्र एवं महनार के हरगोविंदपुर गांव निवासी अनिल राय का नाती शिवांश कुमार बताया गया है। घटना के बाद बोलेरो चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।