महनार: जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा महनार पहुंचे, विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा बुधवार को महनार पंहुचे, महनार पंहुचने पर कार्यकर्ताओं ने जमकर श्री कुशवाहा का स्वागत किया उसके बाद उमेश सिंह कुशवाहा बुधवार की दिन के करीब 3 बजे महनार बाजार के थाना मोड़ स्थिति महान सूफी बाबा खाकी शाह रहमतुल्ला अलैह के सालाना उर्स के पाक मौके पर शिरकत कर चादरपोशी की और प्रदेश में अमन-चैन की दुआ मांगी