नबीनगर: बिलासपुर से 60 हजार के पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार, वह पहले भी जा चुका है जेल
नवीनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. हथियारों की खरीद-बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. इसके पास से एक अवैध पिस्तौल बरामद किया गया है. पकड़ा गया आरोपी थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव निवासी सियाराम सिंह के पुत्र अंशु कुमार उर्फ अंशु सिंह के रूप में की गई है. इसका आपराधिक इतिहास रहा है. जानकारी के मुताबिक आरोपी ने पिस्तौल 60 हजार में खरीदा था.