पत्थलगांव: कुमेकेला में मोपेड और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर, तीन लोग घायल
पत्थलगांव थाना क्षेत्र के कुमेकेला में सोमवार को मोपेड और स्कूटी के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायलों को तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल पत्थलगांव भेजा गया। बताया जा रहा है कि एक वाहन सवार गैस डलवाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान कुमेकेला के पास दोनों वाहनों क