जमुई: 10 केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई मद्य निषेध अवर निरीक्षक की परीक्षा, 4992 अभ्यार्थियों में 2448 हुए शामिल
Jamui, Jamui | Jul 12, 2026 अवर निरीक्षक मद्य निषेध पद की प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा जमुई के 10 केंद्रों पर रविवार की दोपहर 1:00 बजे तक शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हो गया। परीक्षा के दौरान एक भी मुन्ना भाई या नकल करते हुए नहीं पकड़े गए, जो राहत भरी खबर है। इस प्रतियोगिता परीक्षा में कुल 4,992 अभ्यार्थियों में से 2448 अभ्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 2544 अनुपस्थित रहे।