बेगूसराय: विश्वकर्मा चौक के निकट पिकअप पर लदा 535 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद, SP ने दी जानकारी
चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक के निकट से वाहन जांच के दौरान एक पिकअप पर 535 लीटर अवैध विदेशी शराब को पुलिस ने जप्त किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है, इसी के तहत यह कार्रवाई की गई है.