बेगूसराय: भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों के समर्थन में नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन
भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों के समर्थन में नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान दर्जनों भाकपा माले के कार्यकर्ता ई-रिक्शा पर बैनर, पोस्टर लगाकर शहर भ्रमण करते हुए नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए भाकपा माले के राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि नगर निगम ई-रिक्शा चालकों के साथ दोहन कर रही है.