बेगूसराय: इंडोर स्टेडियम में जिलास्तरीय विद्यालय कराटे प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों को खेल पदाधिकारी ने किया सम्मानित
जिलास्तरीय कराटे खेल प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेगूसराय जिले का प्रतिनिधित्व करने जाएंगे. इसके तहत सभी चयनित खिलाड़ी को जिला खेल पदाधिकारी ऐश्वर्य कश्यप ने मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज समय बदल रहा है. पढ़ाई के साथ-साथ खेल के हर क्षेत्र में देश की बेटियां अच्छा कर रही है.