बेगूसराय: बेगूसराय DM रोशन कुशवाहा का हुआ तबादला, तुषार सिंगला होंगे नए DM
बेगूसराय डीएम रोशन कुशवाहा का तबादला हो गया है. अब बेगूसराय के नए डीएम तुषार सिंगला होंगे. डीएम रोशन कुशवाहा अब समस्तीपुर के डीएम बनाए गए हैं. वहीं तुषार सिंगला जो किशनगंज के डीएम थे, उन्हें बेगूसराय का डीएम बनाया गया है. बेगूसराय के लोगों को यहां के विकास को लेकर नए डीएम तुषार सिंगला से काफी उम्मीदें हैं.