बेगूसराय: GD कॉलेज प्राचीन इतिहास के छात्रों द्वारा किया गया पुरातात्विक स्थलों का सर्वेक्षण, जानें कई बात
जीडी कॉलेज के प्राचीन इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के स्नातकोत्तर सत्र 2022 - 24 के चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों द्वारा पुरातात्विक स्थलों का सर्वेक्षण किया गया. विभागाध्यक्ष डॉ चन्द्रभूषण प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में 19 सदस्यीय टीम नौलागढ़, वीरपुर, बरैपुरा के विभिन्न पुरातात्विक व ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया गया.