बिहटा: बिहटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं को वित्तीय साक्षरता और साइबर सुरक्षा पर प्रशिक्षित किया गया
Bihta, Patna | May 18, 2026 बिहटा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं को वित्तीय साक्षरता, साइबर सुरक्षा और समावेशन पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में 306 आशा कार्यकर्ता भाग ली। आशा कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रशिक्षित किया गया।