भीलवाड़ा: शाहपुरा की गौशाला जमीन पर सियासी संग्राम, भाजपा विधायक पर ₹20 करोड़ की जमीन हड़पने का आरोप, कांग्रेस का प्रदर्शन
शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रेगर के नेतृत्व में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शाहपुरा की चारागाह एवं गौशाला की जमीन पर कथित अवैध कब्जे और आवंटन को लेकर भाजपा विधायक तथा प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ का