गुरुवार को सुबह 11 बजे मुसाबनी प्रखण्ड के पूर्वी बादिया पंचायत सचिवालय में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्वी बादिया पंचायत की मुखिया हल्याणी मुंडू शामिल हुईं।