फुल्लीडूमर: तेलिया मोड़ में वन विभाग ने अवैध रूप से संचालित एक आरा मिल को ज़ब्त किया
खेसर-रामपुर मार्ग में तेलिया मोड़ मुख्य सड़क किनारे वर्षों से अवैध रूप से संचालित एक आरा मिल को वन विभाग के अधिकारियों, सुरक्षा कर्मियों एवं फुल्लीडुमर पुलिस ने जब्त कर लिया। यह कार्रवाई शनिवार की शाम करीब 4:30 बजे भीतिया वन कार्यालय के वनपाल अभिजीत कुमार सिंह ने वनरक्षी के सुरक्षा कर्मियों एवं फुल्लीडुमर थानाध्यक्ष बबलू कुमार एवं सुरक्षा बलों के साथ की।