फुल्लीडूमर: छोटी कैथा गांव में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की पूर्णाहुति हुई
प्रखंड के कैथा पंचायत अंतर्गत छोटी कैथा गांव में पिछले 7 दिनों से चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का गुरुवार की शाम 5:00 बजे समारोह पूर्वक हवन, आरती, पूर्णाहुति के साथ धूमधाम से समापन हो गया। इसके पूर्व कलश शोभा यात्रा के अनुष्ठान के साथ ही प्रतिदिन संध्या से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर सप्ताह भर यहां भक्ति की अविरल धारा बहती रही।