रायबरेली: रायबरेली के गुरु गोविंद सिंह पर्यावरणीय उद्यान पार्क में काटे गए आम के हरे पेड़ का वीडियो हुआ वायरल, जिम्मेदार मौन
शहर के गुरु गोविंद सिंह पर्यावरण उद्यान पार्क मे हरे पेड़ों की कटान का वीडियो वायरल हुआ है।यह वीडियो देखकर आज 1 जनवरी बुधवार शाम 4 बजे शहर में चर्चा का विषय बन गया। इसके बारे में उच्च अधिकारियों से बात करने पर कैमरे से बचते हुए नजर आए। जहां हरे पेड़ों की कटान पर सरकार के द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है। वही पार्को के अंदर भी हरे और फलदार पेड़ों की कटान जारी है।