रायबरेली: कोतवाली नगर और महाराजगंज थाने की पुलिस ने 7 चोरी मोटरसाइकिलों के साथ 9 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, ASP ने किया खुलासा
एसपी ऑफिस के किरण हाल में बुधवार को सपा के निर्देश पर एएसपी संजीव कुमार सिन्हा ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि,कोतवाली नगर पुलिस टीम व महाराजगंज थाने की पुलिस द्वारा चोरी की 7 मोटरसाइकिल एक लूट का मोबाइल,के साथ 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों पर अभियोग पंजीकृत करते हुए,न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।व अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही।