रायबरेली: गुरबक्शगंज एवं शिवगढ़ सहित कई जगहों पर अवैध शराब निर्माण के खिलाफ चला प्रवर्तन अभियान, लहन को किया गया नष्ट
जिलाधिकारी रायबरेली हर्षिता माथुरएवं पुलिस अधीक्षक रायबरेली डा० यशवीर सिंहके आदेशानुसार नववर्ष को दृष्टिगत रखते हुए अवैध शराब के निर्माण,बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 01/01/2024 को जिलाआबकारी अधिकारी रवीन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -1,2,4,6 द्वारा ई०आई०बी० के साथ की गई छापेमारी।