ब्रह्मपुर: बसहा बैल को लेकर भिक्षा मांगने के बहाने घर में करते थे रेकी, अकोढी गोला और पिपराढ में दो घरों में चोरी के बाद 5 गिरफ्तार
बगेन गोला थानाक्षेत्र में सक्रिय एक शातिर अंतरजिला चोरी गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरोह के पांच सदस्यों को शुक्रवार की सुबह 11 बजे गिरफ्तार किया गया है, जो दिन में बसहा बैल के नाम पर भिक्षा मांगते हुए गांवों में घूमकर घरों की रेकी करते थे और रात में उन्हीं घरों को निशाना बनाते थे।