खानपुर: बकानी कस्बे में स्थित कृषि उपज मंडी का जिला कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों और ठेकेदारों को लगाई जमकर फटकार
बकानी कस्बे में स्थित कृषि उपज मंडी का आज गुरुवार को शाम 4:00 के लगभग जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने औचक निरीक्षण कर अधिकारियों व ठेकेदारों को जमकर फटकार लगाई। मंडी में निर्माणाधीन सीसी रोड के कार्य में लापरवाही मिलने पर संबंधित ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए वही मंडी परिसर में साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के भी निर्देश प्रदान किये ।