महोबा: पुलिस लाइन सभागार में बाल तस्करी रोकने के लिए विशेष किशोर पुलिस इकाई और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की मासिक बैठक हुई
Mahoba, Mahoba | May 9, 2026 महोबा पुलिस लाइन सभागार में ASP की अध्यक्षता में विशेष किशोर पुलिस इकाई और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की मासिक बैठक हुई। बैठक में गुमशुदा बच्चों की शीघ्र बरामदगी, मेडिकल परीक्षण, धारा 180-183 BNSS के तहत बयान और CWC के समक्ष प्रस्तुतिकरण पर चर्चा हुई। पॉक्सो एक्ट, बंधुआ मजदूरी व अनैतिक देह व्यापार के मामलों में गुणवत्तापूर्ण विवेचना के निर्देश दिए गए।