बीना: भानगढ़ पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा, पति ही निकला पत्नी का हत्यारा
Bina, Sagar | Sep 27, 2026 भानगढ़ पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। ग्राम रामसागर में हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।हैरान करने वाली बात ये है कि पत्नी का हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि उसका पति ही निकला।वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में एवं एसडीओपी अजय कुमार के मार्गदर्शन में भानगढ़ थाना पुलिस ने यह बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।