बक्सर: एसपी शुभम आर्य ने ERSS कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया, त्वरित कार्रवाई पर ज़ोर दिया
Buxar, Buxar | Apr 28, 2026 एसपी ने Emergency Response Support System (ERSS) कार्यालय एवं कंट्रोल रूम, बक्सर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली, प्राप्त इमरजेंसी कॉल्स की मॉनिटरिंग, रिस्पॉन्स टाइम और तकनीकी व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने मौजूद पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।