मेरठ: परतापुर में मकान के नीचे सुरंग में चल रही थी चांदी का नकली वर्क बनाने की फैक्ट्री, खाद सुरक्षा विभाग ने किया भंडाफोड़
Meerut, Meerut | Nov 6, 2026 मेरठ के परतापुर क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नकली चांदी का वर्क बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। फैक्ट्री मकान के नीचे सुरंगनुमा गुप्त तहखाने में चलाई जा रही थी। यहां एल्यूमिनियम फॉयल को मशीनों से पीटकर चांदी जैसा पतला वर्क तैयार किया जा रहा था।