राजपुर: धनसोई में मुहर्रम को लेकर फ्लैग मार्च, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील
Rajpur, Buxar | Jun 25, 2026 धनसोई क्षेत्र में आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को धनसोई थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व थानाध्यक्ष विकास कुमार ने किया। इस दौरान पुलिस बल के जवानों ने थाना परिसर से मार्च शुरू कर क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया।