मुज़फ्फरनगर: जेल की सलाखों के पीछे भाई-बहन के प्यार की मिसाल, मुस्लिम बहनों ने भाइयों को तिलक कर मांगी लंबी उम्र की दुआ
मुजफ्फरनगर की जिला कारागार में भैया दूज पर भाई-बहन के प्यार और गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल देखने को मिली। मुस्लिम बहनों ने जेल में बंद अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की दुआ मांगी और मिठाई खिलाई। बहनों ने भाइयों की जल्द रिहाई की भी कामना की। जेल की सलाखों के पीछे यह भावुक नजारा आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दे गया।