मजबूत बूथ संगठन ही भाजपा की जीत की सबसे बड़ी ताकत : कार्यकारी जिलाध्यक्ष रमेश सैनी
जिला कुरुक्षेत्र के चारों विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से शनिवार को शाहाबाद,पेहवा ,थानेसर ,लाडवा में संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया। बैठकों में मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रभारी दीपक शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का संदेश दिया।
पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका मजबूत बूथ संगठन है। बूथ स्तर पर सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता ही पार्टी की चुनावी सफलता की नींव हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता -के नए आयाम स्थापित कर रहा है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं
का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों, बूथ पालकों और शक्ति केंद्र प्रमुखों से संगठन को और अधिक मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा सरकार की उपलब्धयों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठकों की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सैनी ने करते हुए कहा कि भाजपा की कार्यशैली व्यक्ति नहीं, बल्कि संगठन और विचारधारा आधारित है। मजबूत बूथ संगठन ही विकसित भारत के संकल्प
को साकार करने की सबसे बड़ी ताकत बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार के साथ जनसंपर्क अभियान को और प्रभावी बनाने का आह्वान किया। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ,पेहवा प्रत्याशी जय भगवान शर्मा ,चेयरमैन सुभाष कलसाना, चेयरमेन रविंद्र सांगवान , डॉ ऋषि पाल मथना ,जिला उपाध्यक्ष सतपाल मास्टर ,जिला मीडिया प्रभारी ललित माटा ,नरेंद्र पांचाल इत्यादि उपस्थित रहे।