बालूमाथ: बालूमाथ मुरपा मार्ग पर ट्रक से बाइक सवार दो युवकों की मौत, बहेरा गांव के पास सड़क जाम
बालूमाथ खेलारी मार्ग पर थाना क्षेत्र के बहेरा गांव के पास हुई भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना शनिवार रात 8 बजे की है,जहां कोयला लदे ट्रक की चपेट में आने से यह घटना घटी है। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र की बसिया पंचायत अंतर्गत दोकनाही टोला निवासी मघी उराव के पुत्र कामेश उरांव व जयराम उरांव के पुत्र विजेंद्र उराव उर्फ टेपा उरांव के रूप में हुई।