डुमरा: सीतामढ़ी: भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न, वीर कुंवर सिंह चौक पर उड़ा रंग-गुलाल, आतिशबाजी हुई
सीतामढ़ी शहर के वीर कुंवर सिंह चौक पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बंगाल सहित तीन राज्यों में पार्टी की जीत पर जमकर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया और मिठाइयां बांटीं।