गाज़ियाबाद: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने धोखाधड़ी के आरोप में क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में दर्ज कराया मुकदमा
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने रियल एस्टेट फर्म अंसल प्रॉपर्टीज पर धोखाधड़ी के आरोप में क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का आरोप है कि बिल्डर ने डूंडाहेड़ा की जमीन पर इंटीग्रेटेड टाउनशिप योजना में फर्जीवाडा किया है। कंपनी निदेशक प्रणव अंसल, विकास यादव और जीएम अमित शुक्ल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।