गाज़ियाबाद: थाना मसूरी पुलिस ने 30 लाख की प्रतिबंधित लकड़ी के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, ट्रक भी हुआ बरामद
थाना मसूरी पुलिस टीम ने बुधवार शाम करीब साढ़े 4 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर खैर प्रजाति की प्रतिबन्धित लकड़ी का अभिवहन करने वाले दीपक तिवारी और हरी सिंह परिहार नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को ईस्टर्न पैरीफैरल अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से ट्रक में लदी करीब 30 लाख की खैर प्रजाति की करीब 20 टन लकड़ी बरामद हुई है।