इटावा: सदर क्षेत्र में मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, दवाइयां जलकर हुईं खाक, दमकल ने बुझाई आग, दीवाली के दीप से आग लगने की आशंका
Etawah, Etawah | Nov 9, 2026 सदर क्षेत्र में बीती रात प्रधान डाकघर के समीप श्री बाँके बिहारी अपार्टमेंट में संचालित मेडिकल स्टोर में भीषण आग लग गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे अपार्टमेंट के फ्लैट्स में आग लगने से बच गई और बड़ा हादसा होने से टल गया,हादसे में मेडिकल में रखीं दवाइयां जलकर खाक हो गईं।