खेरागढ़: जगनेर क्षेत्र में मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को 20 साल की सजा
जगनेर थाना क्षेत्र में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी संजय को अदालत ने 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही, दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। यह घटना 11 मई 2021 की है, जब आरोपी बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने एक खाली दुकान में ले गया और उसके साथ हैवानियत की। बच्ची के चेहरे पर दांतों के निशान देखकर मां को शक हुआ