कोल: AMU को बम से उड़ाने की धमकी के बाद मचा हड़कंप, रात भर पुलिस, बम स्क्वाड और डॉग स्क्वाड ने चलाया सर्च ऑपरेशन
Koil, Aligarh | Jan 10, 2025 AMU को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद एएमयू प्रशासन व पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। धमकी मिलने के बाद गुरुवार रात्रि से रात भर पुलिस, बॉम्ब स्क्वाड व डॉग स्क्वाड की टीमों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। सभी टीमों ने रात भर कैंपस में सर्च ऑपरेशन चलाया और संदिग्ध व्यक्ति व संदिग्ध स्थानों की चेकिंग की है।